रविवार, 18 फ़रवरी 2024

सपा नेता ज़िया चौधरी साजिद हसन,राकेश शर्मा, ब्रजराज सैनी ने सौंपा राहत राशि चैक

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं व उनके परिवार के हर दुख सुख में डटकर साथ खड़े रहते है इसलिए उनके बारे में यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। जिंदगी के साथ भी ओर जिंदगी के बाद भी अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ है। यह विचार समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन, सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी ने सपा नेता डॉ संजीव कश्यप की मृत्यु के बाद उनके परिवार को दिक्कतों को देखते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे राहत राशि का चैक उनकी पत्नी अनिता कश्यप को सौंपते हुए कहे।

विदित हो कि सपा नेता डॉ संजीव कश्यप अपने पिता सपा नेता रामशरण कश्यप की मृत्यु के बाद सपा में सक्रिय राजनीति में थे लेकिन अचानक गम्भीर बीमार होने तथा आठ माह तक महंगे लंबे इलाज के बाद अप्रैल में निधन होने तथा इलाज में सबकुछ गंवाने के बाद उनका परिवार आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा था। इसकी जानकारी सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा नेता साजिद हसन व सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर दी जिस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनको राहत राशि का चैक दिया गया था। उक्त चैक आज स्व: डॉ संजीव कश्यप की पत्नी अनिता कश्यप को सौंपते हुए सपा नेताओं ने आश्वस्त किया कि पूरी पार्टी उनके दुख में साथ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...