मंगलवार, 30 जनवरी 2024

मुजफ्फरनगर निवासी पति-पत्नी के गोली मारकर हत्या लगे शव गाजियाबाद में पड़े मिले


गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह नशा मुक्ति केंद्र के पास सड़क किनारे पति-पत्नी के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया।  मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विनोद और 42 वर्षीय पत्नी दीपक के रूप में हुई है। वे मूलतः मुजफ्फरनगर के निवासी थे। उनकी ब्रेज़ा कार भी शवों के क़रीब ही खड़ी मिली है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि विनोद और उनकी पत्नी दीपक दोनों मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले में भोक्कारेड़ी गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब 10-12 साल से गाजियाबाद के महिंद्रा एन्क्लेव में रहते थे। जांच में पता चला कि पति-पत्नी सोमवार रात करीब 10 बजे घर से कार में निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। रात में उनके बीच क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता।  घटनास्थल पर सबसे पहले महिला की लाश पड़ी थी। उसके थोड़ा आगे कार खड़ी हुई थी। कार से थोड़ा आगे विनोद का शव पड़ा था। दोनों शवों में करीब 100 मीटर का फासला था। दोनों के सिर में गोली के निशान थे। कार के शीशे पर भी गोली का निशान मिला है। साइड मिरर टूटा हआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...