रविवार, 7 जनवरी 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार होगा राम हलवा

 


नागपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर सात हजार किलोग्राम 'राम हलवा' तैयार करेंगे। जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

राम मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन के लिए विष्णु मनोहर ने 12 हजार लीटर की क्षमता वाली एक विशेष कढ़ाई बनवाई है, जिसमें वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम हलवा तैयार करेंगे। विष्णु मनोहर ने बताया कि इस आयोजन के जरिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम एक विश्व रिकार्ड भी बनेगा।विष्णु मनोहर ने कहा कि हलवा के लिए बनवाई गई विशेष कढ़ाई का वजन 1300 से 1400 किलोग्राम है। यह स्टील से बना है और इसका केंद्रीय भाग लोहे से बना है ताकि जब हलवा बनाया जाए तो वह आग की आंच से जले नहीं। इस कढ़ाई का आकार 10 फीट गुणा 10 फीट है और इसकी क्षमता 12,000 लीटर है। उन्होंने कहा कि इस कढ़ाई में सात हजार किलोग्राम राम हलवा बनाया जा सकता है।  10 से 12 किलोग्राम वजन वाले कलछी से इसे पकाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हलवा 900 किलो रवा, 1000 किलो घी, 1000 किलो चीनी, 2000 लीटर दूध, 2500 लीटर पानी, 300 किलो सूखे मेवे और 75 किलो इलायची पाउडर का उपयोग करके तैयार किया जाएगा। राम लला को भोग लगाने के बाद यह प्रसाद करीब डेढ़ लाख लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस पहल को कार सेवा से पाक सेवा का नाम दिया है। विष्णु मनोहर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में कारसेवा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...