शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

सुधरने के बजाय और खराब हो गई शहर की सफाई व्यवस्था


मुजफ्फरनगर। शहर में गंदगी के हालात सुधरने के बजाय और खराब हो रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के नतीजों में नगरपालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 264वीं जबकि राज्य स्तर पर 56वीं रैंक हासिल की है। गत वर्ष शहर का 237 वां स्थान रहा था। इस साल पालिका 27 पायदान नीचे खिसक गई। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और  डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में शहर नगरपालिका की स्थिति और खराब हो गई है। यहां कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं हुआ और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हो सका। यही वजह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के नतीजों में नगरपालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर 264वीं जबकि राज्य स्तर पर 56वीं रैंक हासिल की है। कूडा कलेक्शन को लेकर तीन वर्ष में ही कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए तो शहर में कूड़ा प्रबंधन की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं हो पाई। शहर में लिगेसी बेस कूड़े के अंबार लगे हैं। नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पालिका क्षेत्र में लिगेसी बेस्ड कूड़ा 7.5 लाख मीट्रिक टन है। पालिका को डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 67 टाटा एस कूड़ा वाहनों की आपूर्ति हो चुकी है, लेकिन टेंडर न हो पाने के कारण किसी कंपनी को कूड़ा कलेक्शन का ठेका नहीं छोड़ा जा सका। जिस कारण छोटे-बड़े सभी कूड़ा वाहन कंपनी बाग में खड़े हैं। वहीं शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। करीब 35 साल पहले शहर में 200 किमी. से

बता दें कि वर्ष 2022 में मुजफ्फरनगर पालिका 237 वें स्थान पर रही थी। एक साल के भीतर स्वच्छता को लेकर बेहतर प्रयास किए जाने थे, ताकि रैंकिंग में सुधार आए, लेकिन ऐसा हो न सका। इस बार रैंकिंग 27 पायदान और नीचे आ गई है। हालांकि गत वर्ष राज्य स्तरीय रैंकिंग में नगर पालिका का स्थान 45वां रहा था। इस लिहाज से राज्य रैंकिंग में हल्का सुधार जरूर हुआ। मौजूदा हालात का कारण शहर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सही न होना और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा सीवरेज ट्रीटमेंट के मामले में अधिक लंबी सीवरेज पाइप लाइन पिछड़ना माना जा रहा है। शहर में वर्षों बाद भी सालिड वेस्ट परियोजना के बावजूद इस मामले में  मैनेजमेंट की सही व्यवस्था नहीं हो सकी है। वर्ष 2008 में पीपीपी माडल पर निस्तारित होने वाला गंदा पानी नालों सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एटुजेड कंपनी के माध्यम से लगातार काली नदी में के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया छोड़ा जा रहा है। शहर में नये शामिल इलाकों में तो हालात बेहद खराब हैं। वहां झाडू तक नहीं लग पा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...