शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

आवारा कुत्ते ने बिल्ली को काटा, फिर बिल्ली ने पिता पुत्र को काटा, फिर तीनों की मौत


कानपुर । एक दुखद मामले में कुत्ते ने बिल्ली को काट लिया। पालतू बिल्ली ने मालिक और उसके बेटे को काट लिया। बिल्ली और पिता पुत्र की रैबीज के प्रभाव से मौत हो गई। 

सूत्रों के अनुसार कानपुर देहात में अकबरपुर इलाके के अशोक नगर में निबौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहे इम्तियाजुद्दीन (58) का परिवार रहता है। उनकी पालतू बिल्ली को 2 महीने पहले यानी सितंबर के महीने में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद इम्तियाजुद्दीन ने बिल्ली को डॉक्टर को दिखाया था। उसका इलाज चल रहा था। करीब एक महीने बाद रैबीज के चलते अक्टूबर में बिल्ली हिंसक हो गई और उसने इम्तियाजुद्दीन की पत्नी को पंजा मारकर घायल किया। हालांकि वह बहुत ज्यादा जख्मी नहीं हुई। अक्टूबर के आखिर में बिल्ली ने उनके बेटे अजीम को काटा लिया। इसी के दो घंटे बाद इम्तियाजुद्दीन को भी बिल्ली ने काट लिया।

हालांकि घरवालों ने इसे सामान्य बात समझकर इलाज नहीं कराया। इसी बीच नवंबर के पहले हफ्ते में बिल्ली की मौत हो गई। इसके बाद 20 नवंबर को अजीम की हालत बिगड़ने लगी। उसमें रैबीज के लक्षण दिखाई देने लगे, तो घर वालों ने एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। उनके कहने पर उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया गया। इसके बाद घरवाले उसे घर ले आए। 24 नवंबर को पूरा परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए भोपाल चला गया। वहां 25 नवंबर को परिवार के लोग शादी में थे तभी अजीम की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...