कानपुर। बिकरू जैसे मामले में प्रधान पक्ष की पुलिस के साथ मुठभेड़ में शहीद मुजफ्फरनगर के सिपाही अंकित राठी की पांच फरवरी को शादी होनी थी, लेकिन विधि को कुछ और ही मंजूर था। उनके निधन की खबर शाह डब्बर उनके गांव पहुंची तो मातम छा गया।
जिला कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। 2 घंटे से ज्यादा फायरिंग चली। जिसमे मुज़फ्फरनगर के निवासी सिपाही अंकित राठी की गोली लगने से मौत हुई। 5 फरवरी को सिपाही की शादी तय थी। मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे को पैर में गोली लगी। पत्नि भी अरेस्ट कर ली गई है।
थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया के रहने वाले पूर्व प्रधान पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने के बाद उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। तभी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें