शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

और बढ़ेगा सर्दी का सितम, घने कोहरे की चेतावनी


नई दिल्ली। दिल्ली में आज से सर्दी का सितम बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत दिया है। पारे ंमें गिरावट के सथा ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में भी सिहरन पैदा कर सकती हैं। यूपी में बारिश की संभावना है। मुजफ्फरनगर में आज तापमान अधिकतम 20.0 व न्यूनतम 8.7 डिग्री रहा। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज रहा। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को राहत मिली। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा। अगले पांच दिनों बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के चलते मौसम विभाग ने वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...