रविवार, 31 दिसंबर 2023

महिला सम्मेलन में सुनीता बालियान व मीनाक्षी स्वरूप ने की मिशन-2024 पर चर्चा



मुजफ्फरनगर। शांतिनगर में आयोजित महिला सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान और नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन और स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भाजपा की सरकारों के गठन के बाद देश और प्रदेश में आये बदलाव को लेकर सकारात्मक चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।

संगीता त्यागी धर्मपत्नी राधेश्याम त्यागी एड.द्वारा वंदना पार्टी हाल, शांति नगर में अंग्रेजी नववर्ष 2024 के आगमन में एक महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान जी की धर्मपत्नी डाॅ. सुनीता बालियान जी एवं नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि डाॅ. सुनीता बालियान ने कहा की सर्वप्रथम मैं अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। ईश्वर सभी को उत्तम स्वास्थ्य, धन संपदा एवं वैभव प्रदान करे। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्य महिलाओं के विकास के लिए किया गया है तथा अब 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं के उत्थान में जो कार्य किया है, उसे महिलाए कभी नही भूलेंगी। महिलाए जितना सशक्त होंगी देश उतना ही ज्यादा तरक्की करेगा। महिलाओं को सशक्त करने का कार्य सिर्फ योगी जी और मोदी जी की ही सरकारें कर सकती हंै। 

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगीता त्यागी द्वारा आज इस कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को एकजुट करने का सुंदर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुशासन एवं सुरक्षा का वादा जनता से किया और आज इसको महिलाएं सर्वाधिक रूप से महसूस कर रही हैं, क्योंकि महिलाओं को असुरक्षित वातावरण में सबसे ज्यादा प्रताड़ना झेलनी पड़ती थीं। दिन ढलने के बाद भी महिलाएं घरों से नहीं निकल सकती थीं, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं में निडरता आई है और आज उनको सुरक्षा का वातावरण मिल रहा है। वो सशक्त बन रहीं हैं, उनके स्वावलंबन के लिए अनेक संसाधन और व्यवस्था सरकार ने की है। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं से कहा कि 2024 में परीक्षा की घड़ी आ रही है। इसमें नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के लिए ही काम करना होगा।

सुनीता बालियान जी एवं मीनाक्षी स्वरूप द्वारा जिले का नाम रोशन करने वाली सिविल जज के लिए चयनित अंकिता त्यागी को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर, सरिता गौड़ एडवोकेट, अंजलि चैधरी, ममता बेनीवाल, संगीता त्यागी, शिखा त्यागी, गीता तोमर, अंकिता त्यागी, पिंकी तोमर, सोनिया, अंशु, मंजू राठी और किरण आदि सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...