प्रयागराज । अगले साल यानी 2024 के लिए यूपी के स्कूलों में अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार इस वर्ष कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बाकी 15 दिन परीक्षाएं होंगी जबकि 233 दिन स्कूल खुलेंगे। यूपी के स्कूलों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 के लिए शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसके अनुसार ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी और कुल 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवस पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।
यहां उल्लेखनीय है कि माध्यमिक विद्यालयों में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ वृत की छुट्टी रहती है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में मनाए जाने वाले वृत त्योहारों जैसे हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी जैसे त्योहारों के लिए पिछले साल कैलेंडर में कोई उल्लेख नहीं था। बाद में इन त्योहारों पर छुट्टियां घोषित की गई थीं। इस साल कैलेंडर में ही इन छुट्टियों का उल्लेख कर दिया गया है। करवा चौथ पर पहले की तरह ही छुट्टी रहेगी। वहीं अन्य व्रत त्योहारों पर किन्हीं दो पर महिला शिक्षकों को अवकाश मिलेगा।
यह है अवकाश सूची
15 जनवरी सोमवार मकर संक्रान्ति
17 जनवरी बुधवार गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती
25 जनवरी गुरुवार हजरत अली का जन्म दिवस
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
14 फरवरी बुधवार बसन्त पंचमी
24 फरवरी शनिवार संत रविदास जयन्ती
08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च रविवार होलिका दहन
25 मार्च सोमवार होली
29 मार्च शुक्रवार गुडफाइडे
01 अप्रैल ईस्टर मनडे
11 अप्रैल गुरुवार ईद-उल-फितर
14 अप्रैल रविवार डा० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस
17 अप्रैल बुधवार राम नवमी
21 अप्रैल रविवार महावीर जयन्ती
21 मई से 30 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी
17 जुलाई बुधवार मोहर्रम
15 अगस्त गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त सोमवार रक्षाबन्धन
25 अगस्त रविवार चेहल्लुम
26 अगस्त सोमवार जन्माष्टमी
16 सितम्बर सोमवार ईद-ए-मिलाद/बारावफात
17 सितम्बर मंगलवार विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुर्दशी 02 अक्टूबर बुधवार महात्मा गांधी जयन्ती
12 अक्टूबर शनिवार दशहरा महानवमी / विजय दशमी 30 अक्टूबर बुधवार नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर गुरूवार दीपावली
02 नवम्बर शनिवार गोवर्धन पूजा
03 नवम्बर रविवार मैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती
15 नवम्बर शुक्रवार गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा
24 नवम्बर रविवार गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस 25 दिसम्बर बुधवार क्रिसमस-डे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें