शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

धन तेरस से दिवाली तक यह उपाय कर देंगे माला माल


धनतेरस को धनत्रयोदशी के दिन समृद्धि के दाता कुबेर और धन्वंतरी भगवान की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर घर में निवास करते है। इस साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि शुक्रवार, 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से तेरह गुना वृद्धि होती है, लेकिन अगर धनतेरस के दिन कुछ उपाय एक साथ किए जाएं तो रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। . इसलिए आज हम आपको इन सरल उपायों के बारे में बता रहे हैं। धन के दाता भगवान कुबेर को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए धनतेरस के दिन पूजा के दौरान भगवान कुबेर को पीले रंग का भोग लगाना चाहिए। इस दिन भगवान को बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रुके कामों में सफलता भी मिलेगी।  

धनतेरस के दिन पूजा के दौरान कुबेर देव के सामने हल्दी का प्रयोग शुभ माना जाता है और पूजा के स्थान पर घी या पानी में हल्दी मिलाकर स्वस्तिक बनाने से परिवार की उन्नति होती है और घर में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में ये छोटे से उपाय आपको सुख, समृद्धि तथा स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं।

इसके साथ ही दिवाली से पूर्व दुख दारिद्रय से मुक्ति पाने के लिए  तमाम उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। अगर आपके घर में टूटे-फूटे बर्तन और फर्नीचर हैं तो उन्हें तुरंत बाहर फेंक दें और घर के किसी भी कोने में कूड़ा जमा न होने दें। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है वहां साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। 

पानी में नमक मिलाएं 

वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए पानी में सिंधव नमक मिलाकर रोजाना पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। 

मिट्टी का दीपक 

दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। सुबह-शाम कपूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता आती है और गृह क्लेशों से छुटकारा मिलता है। 

घर का कोई भी कोना अंधेरा नहीं होना चाहिए 

सुनिश्चित करें कि घर के हर हिस्से में सभी बल्ब सही हों और दिवाली के दौरान घर के हर कोने को रोशन रखें। इस महापर्व पर घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं रहना चाहिए. 

एक पात्र में पानी भरकर रखें 

वास्तु के अनुसार दिवाली की सजावट के समय घर के उत्तर-पूर्व कोने में पानी से भरा एक बर्तन रखें। आप सजावट के लिए फूलों की पंखुड़ियां भी जोड़ सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

रंगोली 

वास्तु के अनुसार दीपोत्सव के पांच दिनों के दौरान हर दिन रंगोली बनाना अनिवार्य है। रंगोली बनाते समय श्री बनाना न भूलें। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...