शनिवार, 11 नवंबर 2023

इन राशियों को शनि देव दे रहे हैं खुशियां ही खुशियां

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 11 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा 12 नवम्बर रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - प्रीति  शाम 04;59 तक  तत्पश्चात आयुष्मान*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:35 से सुबह 10:59 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:47*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:57*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि,नरक चतुर्दशी,काली चौदस (गुजरात अनुसार)*

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎆 *दिवाली के दिन  घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*

🙏🏻

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞*🌹 काली चौदस/ नरक चतुर्दशी - 11 नवम्बर 2023 (मंत्र जप सिद्धि योग)🌹*


*🌹नरक चतुर्दशी (काली चौदस) और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत मुक्तिकारक मुहूर्त माना गया है  । नरक चतुर्दशी की रात्रि मंत्र-जापकों के लिए वरदान स्वरूप है ।*


 *🔹 नरक चतुर्दशी एवं दिवाली की रात्री को मंत्र जप नहीं करने से मंत्र मलीन हो जाता है । उनका प्रभाव क्षीण हो जाता है ।*


*🌹नरक चतुर्दशी के दिन ( शाम 06:03 के बाद ) चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये ।*


*“दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*

*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये  ॥"*


*🌹नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ ।*


*🌹नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग) - 12 नवम्बर 2023🌹*


*🌹यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। ‘सन्नतकुमार संहिता‘ एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है । जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है ।*


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷

🎆 *दीपावली (12 नवम्बर 2023) रविवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख  समृद्धि की वृद्धि होगी|*

🙏🏻 *जिनके घर में  आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*

🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*

👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*

🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*

👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*

🙏🏻 

                🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *दिवाली में* 🌷

🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l*

🙏🏻 

             🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*

🎆 *दिवाली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*

            🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷

🎆 *दिवाली (12 नवम्बर 2023) रविवार की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*

*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*



           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करने में बताएंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। आज आपका मनोबल भी बहुत बढ़ा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी  दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा और वह काफी गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आप बड़ों की सोच से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन के मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। कुछ नए संपर्क का आपको लाभ मिलेगा। आपके बंधू बंधुत्व से मिलकर खुशी होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके आसपास का वातावरण आनंदमय  रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ी रहेगी। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढे़गा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप  कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार में लोगों से आपको खरी खोटी सुनाने को मिले।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुनाने को मिले। आप अपने मित्र से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा वरना आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी अधिकारी की बातों में आने से बचना होगा और लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सवारेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से भी सलाह मश्वरा आवश्यक करना होगा। यदि आपका पुराना कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। किसी परिजन की सीख व सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...