रविवार, 26 नवंबर 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


*आज का पंचांग*

शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 11, 26 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।

*चतुर्दशी तिथि* अपराह्न 03:54 तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। 

*भरणी नक्षत्र* अपराह्न 02:06 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। 

*परिधि योग* अर्धरात्रोत्तर 01:36 तक उपरांत शिव योग का आरंभ। 

*वणिज करण* अपराह्न 03:54 तक उपरांत बव करण का आरंभ। 

*चन्द्रमा* सायं 07:56 तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

*आज के व्रत त्योहार* त्रिपुर उत्सव, श्री सत्यनारायण व्रत

*सूर्योदय* सुबह 6:52  पर।

*सूर्यास्त*  शाम में 5:24 पर।

*अभिजीत मुहूर्त* 11:38 से 12:25 तक

*विजय मुहूर्त* दोपहर 1:54 से दोपहर में 2:36 तक।

*राहुकाल* सुबह 4:30 से 6 बजे तक। 

*आज का उपाय* सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। सूर्य को अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें।

राशिफल 

मेष: मन परेशान रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन में रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।


वृषभ : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता की उम्मीद है।


मिथुन : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।


कर्क : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। कारोबार में कुछ कठिनाइयां तो आ सकती हैं। फिर भी लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति सुदृढ रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।


सिंह : परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


कन्या : मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति‍ होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेक‍िन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।


तुला : व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।


वृश्चिक : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से धन प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु : मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।


मकर : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।


कुंभ : धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलने के योग हैं।


मीन : मन शान्त रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपसी मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...