शनिवार, 18 नवंबर 2023

मर्दों वाले पार्लर में मुस्लिम महिलाओं का मेकअप कराना हराम


देवबंद। एक देवबंदी आलिम का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं का उन ब्यूटी पार्लर में जाना हराम है, जहां मर्द काम करते हों।

पिछले दिनों कानपुर की एक महिला को ब्यूटी पार्लर में भौंहे बनवाने पर पति ने तलाक दे दिया था। पति का तर्क था कि मुस्लिम महिलाओं का ब्यूटी पार्लर में जाना जायज नहीं है। इस मामले में महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी। उधर, इस मामले में मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं को उन ब्यूटी पार्लर व सैलून में जाने से बचना चाहिए, जहां पुरुष काम करते हों। उन्‍होंने कहा क‍ि यदि महिलाएं पुरुषों के ब्यूटी पार्लर में जाकर मेकअप आदि कराती है तो यह इस्लाम में हराम है। उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं को ऐसे प्रतिष्ठान का ही चयन करना चाहिए, जहां केवल महिला कर्मचारी कार्य करती हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...