बुधवार, 22 नवंबर 2023

*मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा ने लिया पदचिन्हों पर चलने का संकल्प*


मुज़फ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित विचार गोष्ठी पर संबोधन में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि धरतीपुत्र व नेताजी के नाम से पुकारे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

 सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कादिर राणा  ने सपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला सच्चा संघर्ष का प्रतीक नेता बताते हुए उनके संघर्ष को अपनाने की अपील की।

 पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अपने निवास पर सैकड़ो गरीबों बेवाओं को रजाइया वितरित कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा की सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जनता के हित में किए गए कार्यों विचारों को कभी नहीं भुलाया जा सकता सभी को उनके पदचिन्हों पर चलकर जनता के हित में कार्य करने होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ब्रजराज सैनी पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी धर्मेंद्र पवार नीतू शमशेर मलिक सुरेश प्रजापति अमलेश शर्मा सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन रमेश चंद शर्मा विपिन चौधरी एडवोकेट सत्यवीर प्रजापति सत्यदेव शर्मा पंकज सैनी प्रवीण अवाना आशीष त्यागी मीर हसन फिरोज अख्तर पप्पू वसीम राणा नदीम राणा मुखिया नावेद रंगरेज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...