शनिवार, 25 नवंबर 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🌸आज का पंचांग और राशिफल 



25-नवम्बर-2023 दिन *शनिवार* संवत 2080(हेमंत ऋतू) *(पिंगल संवत)* शकसंवत 1945

*सूर्योदय 06:43सूर्यास्त 17:20 सूर्य- राशि (वृश्चिक) दक्षिणायण*


*प्रदोष व्रत आज है*


*गडमूल चल रहे हैं!*


मित्रों आज *कार्तिक शुक्ल पक्ष* कि *त्रियोदशी* तिथि है आज का नक्षत्र *अश्विनी* रहेगा। आज चन्द्रमा *मेष* राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *उडद* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 09:10 से 10:40* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करें 

*भगवान सत्यनारायण व्रत कल रविवार को रहेगा!*


*कार्तिक स्नान समाप्त पूर्णिमा कार्तिक माह स्नान दान के लिए व गुरू नानक देव जयंती 27 नवम्बर दिन सोमवार को रहेगी*

_______________________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :-आज रूके हुए कार्य में सफलता मिलेगी अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। घर-परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। आपके आवश्यक कार्यों को भी गति मिलेगी। 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। व्यर्थ की यात्रा से बचें। अनेकों अड़चनों के बावजूद भाग्य आपका साथ देगा। अंतिम समय में आपका रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है।किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का भी ध्‍यान रखें। 


मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आoज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे। अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। पुण्य कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं। राजनीतिक क्षेत्र में आप गलत दिशा निर्देश का शिकार हो सकते हैं। मित्रों का व अपने परिचितों का रूखा व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। भविष्य के लिए कोई खास योजना बन सकती है। आपको ऐसा कोई ऑफर मिल सकता है जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित होगा। 


कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। कुछ बातों को समय पर छोड़ कर बेफिक्र रहने का प्रयास करें। सुनिश्चित करें कि आप को आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिलता रहे। आपके प्रियतम से वार्तालाप आपको चिंता मुक्त करेगा जिससे आपके दिल को सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में संलिप्त रहेंगे। जिससे आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके नए संपर्क बनेंगे। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा। आपसी मेल मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा। 


सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे):-आज दूरदराज से कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। आपको फालतू की बातों में वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस वजह से अपने कामों से आपका ध्यान हट जाएगा। कभी-कभी गैर जरूरी खर्चे होने से परेशानी बढ़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, हालांकि आप उनको निभा लेंगे।


कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। सोशल मीडिया, चैट और व्हाट्सएप आदि का उपयोग ध्यान पूर्वक करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में असन्तोष हो सकता है। 


तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :- आज आपको शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आपको केवल अपने काम से मतलब रखना चाहिए। किसी दूसरे के पचड़े में पड़ना समय की खराबी और हानि करवाएगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज नरम होगा सचेत रहें। मन में कुछ करने की इच्छा जागृत रहेगी। भविष्य के लिए कोई खास योजना बन सकती है। 


वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज भूमि संबंधी लाभ मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। कामकाज संबंधी यात्राएं भी हो सकती हैं। यात्रा अगर करते हैं तो विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत होगी। खरीदारी करते समय ध्यान रखें। अति आत्मविश्वास से बचें। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा और सभी सदस्यों का साथ मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-आज घर के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। किसी भी कार्य को बेहतर दिशा देने के लिए ठोस निर्णय की आवश्यकता होती है जो आप लेने की कोशिश करें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ अचानक आए बड़े खर्च परेशानी पैदा कर सकते हैं। दूरदराज से कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। 


मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज सलाह लेना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बड़े फैसलों को आज के दिन टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। बनावटी और दिखावा पसंद लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपके खास मित्र आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार कर सकते हैं। आपके लिए शांत चित्त रहना बेहतर रहेगा।


कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा):-आज मित्रों अथवा परिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। बाजू अथवा कंधे में दर्द महसूस करेंगे। समाजिक स्तर पर मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज किसी के अनुचित व्यवहार के कारण आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। कुछ बातों को समय पर छोड़ कर बेफिक्र रहने का प्रयास करें। कुछ नया कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। आर्थिक चिंता बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे। मन में बेचैनी व घबराहट बनी रहेगी। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें। परिवार और दोस्तों को प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ भी होगा।


*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...