बुधवार, 15 नवंबर 2023

सहारा श्री के निधन से देश और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

 


मुंबई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। सपा ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...