शनिवार, 5 अगस्त 2023

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 05 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - अधिक श्रावण*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी सुबह 09:39 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तरभाद्रपद 06 अगस्त रात्रि 02:54 तक तत्पश्चात रेवती*

🌤️ *योग - सुकर्मा रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:07 से सुबह 10:48 तक*

🌞 *सूर्योदय-05:44*

🌤️ *सूर्यास्त- 07:12*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 

💥 *विशेष-  चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


*तुलसी और गंगाजल का यह उपाय करने से बरकत बढेगी | व्रत की सही  तिथि कबसे जाने*⤵️



🌷 *व्रत की तिथि का समय* 🌷

🌞 *व्रत की तिथि हमेशा सूर्योदय से लेकर याने आज के सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक व्रत की तिथि मानी जाती है |*


🌷 *लक्ष्मी की बरकत के लिए* 🌷

🌿 *ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से, गंगा जल रखने से या भगवान की मूर्ति रखने से घर में लक्ष्मी की बरकत होती है ।*

🌱 *घर के आँगन में बेल का पौधा लगाने से.....वो घर पाप नाशक व यशस्वी होता है । अगर उत्तर-पश्चिम में है तो यश बढेगा, उत्तर-दक्षिण में हो तो सुख-शांति बढेगा और बीच में है तो मधुर जीवन होगा l रविवार और द्वादश को बेल के पौधे की परिक्रमा करें तो बड़े-बड़े ब्रह्महत्या जैसे पाप ठीक हो जाते हैं।*

🌳 *घर में पीपल का पेड़ ठीक नहीं ....लेकिन खेत-खली में पश्चिम की तरफ पीपल का पेड़ बड़ा सम्पत्तिकारक है।*

🍏 *अमावस्या, शुक्रवार व रविवार छोड़कर आंवले का रस रगड़ के स्नान करने से भी लक्ष्मी स्थायी होती है ....ऐसा पद्म पुराण में आता है ।*

🐄 *गौझरण (गौ मूत्र) से शरीर को रगड़ के स्नान करने से पाप नाशक उर्जा पैदा होती है ।*

🐄 *गाय के दूध की दही .....वो रगड़ के थोड़ी देर "लक्ष्मी नारायण....लक्ष्मी नारायण" जप करें तो घर में लक्ष्मी स्थिर होती है ।*


🌷 *स्मृतिशक्ति बढ़ाने के लिए* 🌷

👉🏻 *स्मृतिशक्ति बढ़ाने हेतु सिर में नित्य बादाम का तेल अल्प मात्रा में अथवा बादाम तेल व नारियल तेल मिलाकर लगाना लाभप्रद है |*


   ASB NEWS INDIA

राशिफल 5 अगस्त 2023: आज इन राशि वालो के घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, पढ़े दैनिक राशिफल

आज आप अपने दोस्त की अनुपस्थिति में उसकी खुशबू महसूस करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। 


राशिफल

मेष राशि । वाहन चलाते समय सावधान रहें, खासकर यदि आप रात में यात्रा कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उनके सुख-दुख का हिस्सा बनें, ताकि उन्हें लगे कि आप वाकई उनकी परवाह करते हैं।



वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी अच्छी जानकारी मिलेगी। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।


मिथुन राशि

किसी झगड़ालू व्यक्ति से बहस आपका मूड खराब कर सकती है। किसी भी तरह का विवाद आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। घर में कुछ बदलाव के कारण जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।



कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर बहुत परेशान थे। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है।


सिंह राशि

रिश्तेदार आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें, अन्यथा आप बाद में ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हद तक ठीक है, लेकिन अगर यह अपनी सीमा लांघ जाए तो समस्या बन जाती है।


कन्या राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर थोड़ा व्यावहारिक रहने का प्रयास करें, लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें आज किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है।


तुला राशि

आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। ऑफिस में बहुत अधिक समय बिताने से घरेलू मोर्चे पर परेशानी हो सकती है।


वृश्चिक राशि

आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कोई भी कठिन कार्य करने की क्षमता देगा। इस राशि के ललित कला के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला है। आप किसी करीबी से मदद मांग सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा।


धनु राशि

खुद को शांत रखें क्योंकि आज आपको कई ऐसी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप काफी परेशानी में पड़ सकते हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने रचनात्मक विचारों का उपयोग करें।


मकर राशि

ऑफिस में अधिकारियों से आपकी निकटता रहेगी, साथ ही किसी काम में सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। 

कुंभ राशि

सफलता करीब होने के बावजूद ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आप अपने दोस्त की अनुपस्थिति में उसकी खुशबू महसूस करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।


मीन राशि

काम के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। दूसरों की सलाह मानें। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शारीरिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...