मंगलवार, 15 अगस्त 2023

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मी सम्मानित



मुजफ्फरनगर। स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 77वें स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


*1.* उप निरीक्षक ना0पु0 श्री प्रेम सिंह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। (पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सराहनीय सेवा पदक)

*2.* मुख्य आरक्षी श्री जयवीर सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सराहनीय सेवा पदक)

*3.*  मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री गोविन्द सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सराहनीय सेवा पदक)

*4.* मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री झरगद सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सराहनीय सेवा पदक)

*5.* उप निरीक्षक श्री जुगेन्द्र सिंह रीडर पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर।( पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सिल्वर डिस्क)

*6.* आरक्षी मनोज कुमार पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। ( पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सिल्वर डिस्क)

उपरोक्त पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त निरीक्षक श्री प्रेम प्रकाश शर्मा पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा की गयी है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीआरवी, थाना स्तर व कार्यालय स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

  🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 20 फरवरी 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...