गुरुवार, 3 अगस्त 2023

मुजफ्फरनगर 25 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर । 25 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ 01 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार। सहायक पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन पुलिस व एन्टी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा की गयी गिरफ्तारी।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन  के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.08.2023 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  आयुष विक्रम सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन बबलू सिंह व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर द्वारा 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर को रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत की 225 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

*1.* वासील पुत्र महमूद निवासी टिडौली थाना नकुड जनपद सहारनपुर।


*बरामदगी-*

✅ 225 ग्राम स्मैक।

✅ 500/-रूपये नगद।

✅ एक अदद मोबाइल कीपेड सैमसंग।


*गिरफ्तार अभियुक्त वासील उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0- 266/23 धारा- 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0स0- 328/17 धारा –2/3 गैगस्टर अधि0 अधि0 थाना कुतुबशेर सहारनपुर।

*3.* मु0अ0स0- 79/17 धारा –307/398/401 भादवि थाना जनकपुरी सहारनपुर।

*4.* मु0अ0स0- 81/17 धारा- 25 शस्त्र अधि0 थाना जनकपुरी सहारनपुर।


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री आयुष विक्रम सिह, मुजफ्फरनगर।

*2.* प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू सिंह वर्मा थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 मोरध्वज एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर। 

*4.* उ0नि0 अवधेश कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*5.* है0का0 नईम बेग एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*6.* का0 प्रंमोद कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*7.* का0 प्रशान्त कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*8.* का0 आशिष कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*9.* का0 अकितं कुमार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*10.* का0 सूरज देशवाल एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

*11.* म0आ0 रुचि चौहान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...