शनिवार, 8 जुलाई 2023

मेरठ हिन्द मजदूर किसान समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन के खिलाफ बलात्कार का मुक़दमा दर्ज

 





मुजफ्फरनगर । हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ मेरठ के दौराला थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार परमधाम न्यास आश्रम एवं हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ मेरठ के दौराला थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। चंदन चौधरी पुत्र राम सिंह चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि महाराज चंद्रमोहन द्वारा उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया गया।

नोएडा की एक महिला के साथ 2019 में हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर परमधाम न्यास के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर वलीदपुर स्थित परमधाम न्यास के संस्थापक पूर्ण गुरु चंद्रमोहन पर नोएडा निवासी एक महिला ने 2019 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दंपती लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे थे। 

आरोप है कि मामले को दबाने के लिए महिला के पति को एक मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। जेल से आने के बाद महिला के पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर थाना दौराला पुलिस ने परमधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...