सोमवार, 10 जुलाई 2023

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया

 



नई दिल्ली। रविवार को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 

शाम चार से शाम सात बजे के बीच हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया। इस दौरान शाम सात बजे सबसे अधिक एक लाख 65 हजार 823 क्यूसेक पानी यमुना छोड़ा गया, जो दिल्ली पहुंचने पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच यमुना का जल स्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस बाबत दिल्ली सरकार के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ताकि संबंधित विभाग यमुना के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को हटा सकें। 

सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का कंट्रोल रूम पिछले माह से ही सक्रिय हो गया है और पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा के मद्देनजर विभाग के अधिकारी यमुना के जल स्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आतिशी सोमवार को यमुना का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने और राहत कार्य के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार सुबह दस बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 45,202 क्यूसेक छोड़ा गया। इसके बाद पानी छोड़ने का सिलसिला करीब हर घंटे बढ़ते चला गया।

एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने पर दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर जाने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में विभाग प्राथमिक स्तर पर चेतावनी जारी करता है।

शाम चार बजे एक लाख क्यूसेक पानी छूटते ही ही विभाग ने चेतावनी जारी कर दी। लेकिन अभी यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर (204.50 मीटर) से कम है। दोपहर दो बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 203.24 मीटर था, जो बढ़कर शाम सात बजे 203.62 मीटर पहुंच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...