रविवार, 9 जुलाई 2023

बारिश से टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली । दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली में पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। महज नौ घंटे की बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।  

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर वालों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इसके असर से शनिवार को भारी बारिश हुई। रविवार को भी ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीच मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है। वहीं, दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवाती दशाएं बनी हैं।  

आने वाले 24 से 36 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 10 जुलाई के बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। 11 जुलाई के बाद से इस क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि रविवार को इसमें कुछ राहत रह सकती है। इसके बाद भी बारिश का दौर 14 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दिन में मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...