बुधवार, 22 मार्च 2023

प्रमोद त्यागी रचित पुस्तक का अखिलेश यादव ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। सपा के नि० जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा रचित पुस्तक कुंती अंतर्कथा का लखनऊ सपा कार्यालय पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पण करते हुए प्रमोद त्यागी एडवोकेट की प्रतिभा की प्रशंसा की गई।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर सपा विधायक चरथावल पंकज मलिक, सपा रालोद गठबंधन विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री महेश बंसल, एडवोकेट तरुण गोयल, बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन सुबोध त्यागी,सपा नेता शमशेर मलिक,सचिन अग्रवाल, डॉ नूर हसन सलमानी, रोहन त्यागी, नदीम राणा मुखिया,आमिर अंसारी, सागर कश्यप सहित मुजफ्फरनगर जनपद के अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...