खतौली। दिल्ली - देहरादून हाईवे सहित अलग-अलग संपर्क मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में जेई की पत्नी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा गया।
सूत्रों के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी चंदर सिंह जानसठ एवं बघरा ब्लॉक में जेई का पदभार संभालते हैं। बुधवार सुबह कार चालक राजन जागृति विहार मेरठ से उनकी पत्नी 48 वर्षीय अनीता को हरिद्वार में उनकी मौसा की रस्म तेहरवीं में ले जा रहा था, जबकि उनके पति चंदर सिंह जानसठ ब्लाक जाने के लिए दूसरे वाहन से आ रहे थे। जब ये लोग रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून मार्ग पर खतौली हाईवे पर सठेड़ी गंगनहर अंडरपास पहुंचे, तो अचानक हाईवे पर अंडरपास से ऊपर आई कार को बचाने की कोशिश में चालक राजन कार पर नियंत्रण खो बैठा।
कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलटी खाते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। हादसे में चालक राजन और अनीता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल खतौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनीता को नाजुक हालत में मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें