मुज़फ्फरनगर। -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले मे संज्ञान लेने के बाद धमात नहर पुल से एक अभियुक्त योगेश पुत्र महेन्द्र सिह नि0 मजलिसपुर तौफिर माजरा महाराजनगर थाना भोपा मु0नगर सम्बन्धित मु0अ0सं0 257/21 धारा 328/354/506 भादवि 7/8 पोस्को एक्ट मे गिरफ्तार किया गया। पुरकाजी क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक योगेश चौहान को आज पुलिस ने विशेष अदालत पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। विशेष अदालत के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी ने आरोपी योगेश चौहान को 21 दिसंबर तक न्ययिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुरकाजी पुलिस ने दो स्कुल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कई संगीन धाराओं 328, 354 व 506 आई पी सी व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था और एक आरोपी योगेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दूसरे आरोपी अर्जुन सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें