मंगलवार, 16 नवंबर 2021

कैरियर को लेकर श्रीराम कॉलेज में सेमिनार संपन्न


मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को मर्चेन्ट नेवी के क्षेत्र में एक सफल करियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन देना रहा। इस अभियान में मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था ‘‘ग्लोबल मैरीटाइम कम्युनिटी’’ से आये विशेषज्ञ अमित शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सर्वप्रथम श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर   अमित शर्मा (यूथ लीडर, ‘‘ग्लोबल मैरीटाइम कम्युनिटी’’) का स्वागत किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय ने मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र को देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के सपने को साकार करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें समुद्र मार्ग से व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण आर्थिक उपलब्धियों को हासिल करने का लक्ष्य निर्धारण कर निरन्तर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।

इसके उपरान्त अमित शर्मा ने छात्रों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मर्चेन्ट नेवी के क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है। यदि छात्र/छात्राओं द्वारा सही मार्गदर्शन के साथ मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र में प्रवेश किया जाये तो यह क्षेत्र रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुंए छात्र-छात्राओं को बताया कि किस प्रकार कोई विद्यार्थी अपनी  ग्रेजुऐशन/डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात मर्चेन्ट नेवी के क्षेत्र में अपने सफल करियर का निर्माण कर सकता है।  अमित शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र में विभिन्न पदों, चयन प्रक्रियाओं के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में मैकेनिकल विभाग के कुल 97 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें बी0टेक0 मैकेनिकल से 54 छात्र-छात्राएं तथा डिप्लोमा मैकेनिकल इंजी के 43 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन एकेडमिक, प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने संस्था से आये प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के मध्य उपस्थित गहन सम्बन्ध पर प्रकाश डाला। अन्त में मैकेनिकल इंजीनियंरिग विभाग के विभागाध्यक्ष इं0 पवन कुमार ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को मर्चेन्ट नेवी क्षेत्र में करियर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा साथ ही उन्हें आश्वस्त भी किया कि विभाग द्वारा इस प्रकार ही अन्य क्षेत्रों में भी मार्गदर्शन के लिये किये जाने वाले प्रयास निन्तर जारी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने श्री अमित शर्मा द्वारा दी गई विशेष जानकारी के लिये उनका आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये मैकेनिकल विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में इं0 पीयूष चौहान, इं0 विकास बंसल, इं0 अभिषेक कुमार एवं इं0 मनोज वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...