मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तहसील सदर के लेखपाल भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा संस्था के संस्थापक पंडित स्व मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में साथियों द्वारा वर्ग के उत्थान के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।
तत्पश्चात राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम रुड़की रोड पर पहुंचकर वहां निवासरत 55 महिलाओं को शॉल उड़ाकर मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिला मंत्री अनिल कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, एनूल हसन, पूर्व खंड मंत्री रणधीर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री अरविंद शर्मा, तहसील सदर के अध्यक्ष संजीव मलिक, तहसील जानसठ के अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, तहसील जानसठ के मंत्री अमित कुमार, तहसील बुढ़ाना के मंत्री ललित मोहन शर्मा, राजीव कुमार शर्मा सहित लेखपाल मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें