शनिवार, 13 नवंबर 2021

स्कूलों के खुलने का समय बदला


मेरठ। ठंड बढ़ने के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के स्कूलों ने समय परिवर्तन किया है। 

दिवाली के बाद से ही  ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। सुबह के समय धुंध रहती है इसके कारण बच्चों को प्रदूषण के बीच में से गुजरकर स्कूल आना पड़ता है। इससे बचाने के लिए भी स्कूलों ने समय बदलना शुरू कर दिया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के स्कूलों ने समय में बदलाव किया है। कोरोना लॉकडाउन के कारण डेढ़ साल से बंद चल रहे स्कुल कुछ समय पहले ही खुले थे। स्कूलों की मार्निंग टाइम 7.30 बजे थे। सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूलों ने समय बदलकर 8.30 बजे से किर दिया गया है। मेरठ के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी पब्लिक स्कूलों ने क्लास की टाइमिंग सुबह 7 और 7.30 के बजाय 8 बजे के बाद और छुट्‌टी का समय 12 बजे के बाद कर दिया है। मिडिल विंग का टाइम 8.30 से 11.30 है। सीनियर क्लासेस 8.20 से 1.30 और 2 बजे तक चल रही हैं। आगे समय में और बदलाव हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...