शनिवार, 13 नवंबर 2021

शनिवार किसके लिए लाया खुशियों की बहार: पंचांग और राशिफल


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 13 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी 14 नवम्बर प्रातः 05:48 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 03:25 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - व्याधात 14 नवंबर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅  *राहुकाल - सुबह 09:35 से सुबह 10:59 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:49* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु विशेष आरती* 🌷 

➡ *15 नवम्बर 2021 सोमवार को प्रातः 05:49 से 16 नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 06:39 तक (यानी 15 नवम्बर सोमवार को पूरा दिन) एकादशी है ।*

💥 *विशेष ~ 15 नवम्बर 2021 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *देवउठी एकादशी देव-जगी एकादशी के दिन को संध्या के समय कपूर आरती करने से आजीवन अकाल-मृत्यु से रक्षा होती है; एक्सीडेंट, आदि उत्पातों से रक्षा होती है l*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞रात के समय रसोई का कार्य करने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य आप हर रोज करेंगे तो जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। साथ ही आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी।


🌷 *भीष्म पंचक व्रत* 🌷

➡ *14 नवम्बर 2021 रविवार से 18 नवम्बर 2021 गुरुवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूनम तक का व्रत 'भीष्म-पंचक व्रत' कहलाता है l जो इस व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभ कृत्यों का पालन हो जाता है l यह महापुण्य-मय व्रत महापातकों का नाश करने वाला है l*

🙏🏻 *कार्तिक एकादशी के दिन बाणों की शय्या पर पड़े हुए भीष्मजी ने जल कि याचना कि थी l तब अर्जुन ने संकल्प कर भूमि पर बाण मारा तो गंगाजी कि धार निकली और भीष्मजी के मुंह में आयी l उनकी प्यास मिटी और तन-मन-प्राण संतुष्ट हुए l इसलिए इस दिन को भगवान् श्री कृष्ण ने पर्व के रूप में घोषित करते हुए कहा कि 'आज से लेकर पूर्णिमा तक जो अर्घ्यदान से भीष्मजी को तृप्त करेगा और इस भीष्मपंचक व्रत का पालन करेगा, उस पर मेरी सहज प्रसन्नता होगी l'*

🌷 *कौन यह व्रत करें* 🌷

👉🏻 *निःसंतान व्यक्ति पत्नीसहित इस प्रकार का व्रत करें तो उसे संतान कि प्राप्ति होती है l*

👉🏻 *जो अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, वैकुण्ठ चाहते हैं या इस लोक में सुख चाहते हैं उन्हें यह व्रत करने कि सलाह दी गयी है l*

👉🏻 *जो नीचे लिखे मंत्र से भीष्मजी के लिए अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है l*

🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च l*

*अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ll*

*वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च l*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हूँ l वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ l ( स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, कार्तिक महात्मय )*

🌷 *व्रत करने कि विधि* 🌷

*इस व्रत का प्रथम दिन देवउठी एकादशी है l इस दिन भगवान् नारायण जागते हैं l इस कारण इस दिन निम्न मंत्र का उच्चारण करके भगवान् को जगाना चाहिए :*

🌷 *उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज l*

*उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु ll*

🙏🏻 *'हे गोविन्द ! उठिए, उठए, हे गरुडध्वज ! उठिए, हे कमलाकांत ! निद्रा का त्याग कर तीनों लोकों का मंगल कीजिये l'*

➡ *इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें l कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) लें l*

➡ *इन दिनों में पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोझरण व् गोबर-रस का मिश्रण )का सेवन लाभदायी है l पानी में थोडा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है l*

➡ *इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए l*

➡ *भीष्मजी को अर्घ्य-तर्पण -*

*इन पांच दिनों निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए :*

🌷 *सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने l*

*भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले परम पवित्र, सत्य-व्रतपरायण गंगानंदन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ l'*

🙏🏻 


📖 * )*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग * 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जिनका आज आज जन्मदिन  है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और और शुभ आशीष


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको अभी इसी नौकरी में ही टिके रहना अच्छा है। यदि आज आप किसी कार्यों को संयम से करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरे होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर विश्वास करना होगा, तभी वह अपने जीवन में चल रहे तनाव को कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढे हुए थे, तो वह आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हे लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह मना नहीं कर सकेंगे। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढे़गी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी। पारिवारिक सुखों का आज आपको सहयोग मिलेगा। भाई व बहन का आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आप गर्व महसूस करेंगे। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपकी पीड़ा बढ़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई तनाव बढ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपकी संपति में भी इजाफा होगा। विद्यार्थी शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों को देखकर थोड़ी निराशा होगी, लेकिन अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप उन्हे पूरा करने में सफल रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने दांपत्य जीवन में तनाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपपर मानसिक दबाव थोड़ा कम होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहना है। यदि आपने ऐसा किया,तो आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आज दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि इसमे वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता द्वारा किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने भाइयों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा आज उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना होगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार के सदस्य द्वारा कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपको दूसरों से सहयोग लेने से पहले सोचना होगा कि भविष्य में आपको इनकी भी मदद करनी होगी। आज नौकरी में आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलवाएगी सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की फरमाइशों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवनसाथी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...