शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

गुरु नानक देव महाराज के 552वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

 




मुजफ्फरनगर । गुरु नानक देव महाराज के 552वां प्रकाश पर्व श्री गुरु सिंह सभा ने बड़ी ही धूमधाम के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया, जिसमें प्रातः सर्वप्रथम अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। इसके उपरांत हजूरी रागी जत्था गांधी कॉलोनी सरदार वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन किया। इसके पश्चात ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन द्वारा अपनी प्रस्तुति दिखाई। इसके पश्चात हरजिंदर सिंह पटियाला वाले आए और बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, कुश पुरी, सुनील ग्रोवर, अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज में समर्पित युवा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कि अनेक श्रद्धालुओं ने अपना रक्तदान कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पर सभी संगठनों व सभी धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों, उद्योगपतियों ने एक ही पंगत में बैठकर गुरु का अटूट लंगर छका व लंगर छकाने की व्यवस्था दशमेश खालसा दल की टीम द्वारा निभाई गयी व सभी संगतों को बड़े ही प्यार और श्रद्धा के साथ लंगर छकाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सरदार गुरचरण सिंह बराड़ प्रधान गुरुसिंह सभा, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल महासचिव, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरजीत सिंह गोराया ,सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार इकबाल सिंह नारंग, सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह चावला ,सरदार गुरजीत सिंह साहनी, सरदार सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार रविंद्र सिंह गंभीर, सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार वजीर सिंह ग्रोवर, सरदार चरणजीत सिंह कोहली, सरदार जगदीप सिंह ट्रांसपोर्टर, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार कुलबीर सिंह बॉबी ग्रोवर, सरदार वजीर सिंह राजा, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह मीरापुर वाले, सरदार जसविंदर सिंह बग्गा, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, सरदार तीरथ सिंह गंभीर, सरदार देवेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार जितेंद्रपाल सिंह, सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार मंजीत सिंह हैप्पी, सरदार चरणजीत सिंह संजू, सरदार रघुवीर सिंह सेवादार, सरदार सुंदर सिंह सेवादार, सरदार संजय सिंह सेवादार, सरदार तेजिंदर सिंह सग्गू, सरदार प्रभुदयाल सिंह  सुरेंद्र मित्तल मनीष चौधरी उर्फ गोलू नदीम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...