बुधवार, 24 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 24 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी 25 नवंबर रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 04:29 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - शुभ सुबह 07:31 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 01:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:56* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*

 🌞– तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन और कार्तिक महीने में तुलसी लगाना सबसे शुभ माना जाता है. स्वच्छ जगह पर तुलसी लगाए. – तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इसे एक कोने में ही लगाएं

तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए. इसे आप उत्तर से लेकर ईशान दिशा तक में रख सकते हैं. तुलसी के पौधे को पश्चिम दिशा की तरफ भी रखा जा सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि दक्षिण-पश्चिम में और दक्षिण में हमेशा श्यामा तुलसी रखी जाती है.

तुलसी का सूखना है अशुभ संकेत

 ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का वास होता है अगर वहां पर कोई परेशानी आने वाली होती है तो उसके ताप को तुलसी सबसे पहले अपने ऊपर ले लेती है और सूख जाती है. ... इसके अलावा तुलसी के पौधे के सूखने का संबंध बुध ग्रह से भी है.

वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा एक कोने में ही लगाएं। इसे आंगन के बीच में नहीं लगाना चाह‍िए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी वास्तुदोषों को खत्म करता है इसलिए तुलसी का पौधा आप उस जगह लगाएं जहां वास्तु त्रुटि हो। तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखना चाहिए क्योंकि धूल से इसका प्रभाव कम हो जाता है

प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *25 नवम्बर 2021 गुरुवार को (सूर्योदय से शाम 06:50 तक) गुरुपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –* 

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*

🙏🏻 *-

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


 📖 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बदलाव लग सकता है, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपको मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी व्यवसाय को करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे व भाग्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में कुछ लाभ के नये रास्ते दिखायेंगे। 


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य को करने की चेष्टा करेंगे। घर परिवार में सायंकाल के समय आज आपको किसी सदस्य के विवाह की सूचना सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। पिताजी के सहयोग से आज आपको कोई भूमि, वाहन अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने किसी के भी भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो भविष्य में आपको उस फैसले के लिए सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने व्यापार के किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा, नहीं तो आगे चलकर आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आज कहीं पर बहस व टकराव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना ही बेहतर होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने परिवार के किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से किसी संपत्ति संबंधित कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको, लेकिन कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेगे। आज आप अपने निकटतम मित्र की सलाह से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने व्यापार के कुछ नयी व्यवस्थाओं को बनाने में दिन व्यतीत करेंगे। यदि आज व्यवसाय में परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे, तो वह भी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि आज आपके परिवार में कोई कलह चल रही है, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको व्यापार में कुछ नई योजनाएं मिलेंगी, जिनके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको अपने व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आप व्यवसाय में नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने जरूरी कार्यों को पहले पूरा करें, उनके लिए समय अवश्य निकालें। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान से कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ हो सकता है। आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए व अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आज अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे। आज आपके कुछ परिजन आपकी तरक्की देख कर आप से ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगल कार्यों के लिए रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से तरक्की पा सकते हैं, जिसके कारण आप उनके लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...