शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 नवंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 19 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 20 नवम्बर प्रातः 04:29 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - परिघ 20 नवंबर प्रातः 03:52 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:52* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, गुरु नानकजी जयंती, पुष्कर मेला, तुलसी विवाह समाप्त, खंडग्रास चन्द्रग्रहण (भारत में अरुणाचल प्रदेश के सुदूर पूर्व भाग में अत्यल्य दिखेगा, वही नियम पालनीय*

💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी


🌷 *मार्गशीर्ष मास विशेष* 🌷

👉🏻 *20 नवंबर 2021 शनिवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।*

💥 *विशेष ~ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास)* 

➡ *१) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ..... विष्णुसहस्त्र नाम ....भगवत गीता.... और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है...खूब पढ़ो .... दिन में २ बार -३ बार*

➡ *२) इस मास में 'श्रीमद भागवत' ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है .... स्कन्द पुराण में लिखा है .... घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना*

➡ *३) इस मास में अपने गुरु को .... इष्ट को ...." ॐ दामोदराय नमः " कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |*

➡ *४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान - गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों ...... उससे घर में शुद्धि बढ़ती है...शांति बढ़ती है ....क्लेश झगड़े दूर होते है।*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग* 🌷


➡ *20 नवम्बर 2021 शनिवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा है ।*

🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो ...पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा को रात के समय गुरु का पुजन कर दिया ...* *मानसिक या दिया जलाकर ।*

*फिर भगवान विष्णु का स्मरन कर के*

🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*

*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।"*

👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*

🌷 *ॐ वैश्‍वानराय नम:*

🌷 *ॐ अग्‍नयै नम:*

🌷 *ॐ हविर्भुजै नम:*

🌷 *ॐ द्रविणोदाय नम:*

🌷 *ॐ संवर्ताय नम:*

🌷 *ॐ ज्‍वलनाय नम:*

🙏🏻 *- 

                 🌞 *~हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मार्गशीर्ष मास* 🌷

🔥 *इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।*

🙏🏻 *


📖 )*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो  आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। नौकरी में भी आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे और किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। व्यापार में आज आपको अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य की आज लोग तारीफ करेंगे, जिसके कारण उनके मित्रों व जन समर्थन में और भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह चिंताएं व्यर्थ की होगी, इसलिए उन्हें छोड़ दे। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को मेहनत से करेंगे वही पूरा होगा। यदि आप किसी कार्य को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह भविष्य के लिए लटक सकता है। विधार्थियो को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। यदि कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त हो सकती है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम से फलदायक रहेगा। आज आपके घर परिवार में कुछ ऐसी समस्याएं उत्पन्न होगी, जिन्हें देखकर आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन फिर भी आपको धैर्य रखकर उन समस्याओं को सुलझाने की ओर ध्यान देना होगा। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके बनते हुए कामों को बिगाडने की कोशिश कर सकते है। आज आपको अपने अधिकारियों से भी मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको आसानी से प्राप्त होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसमें सफल भी अवश्य होंगे, इसमें आपको कुछ लाभ भी हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आज आपको अपनी रोजमर्रा के कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ विशेष विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज आप सायंकाल के समय कुछ धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आज माता या पिता से आपको बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी की भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपको बिना विघ्न के उपलब्ध होगी। आज आप यदि अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखें और परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य ले। आज आपके अधिकारी भी पीछे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है यदि आपकी संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आप किसी खास उपलब्धि के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी आज के कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। मौसम के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ भी कारण हो सकते हैं जिनके कारण आप परेशान रहेंगे हो सकते हैं।


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...