बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

बुढाना के कलाकार हिमाचल प्रदेश में छाये


बुढ़ाना (नसीम कुरैशी)। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय दो दिवसीय यमुना शरद महोत्सव का समापन हो गया है। जिसमें बुढ़ाना के कई कलाकारों ने हिमाचल प्रदेश में धूम मचाते हुए बुढ़ाना का नाम रोशन कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में बीते दिनों दो दिवसीय महोत्सव के दौरान यमुना आरती व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शरद महोत्सव में पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की गई थी। उसके बाद आयोजकों द्वारा यमुना तट पर हवन कर मंच पर दीप प्रज्वलन कर मुख्यातिथि का सम्मान व स्वागत किया गया था। इसके बाद मेले में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का उदघाटन मुख्यातिथि द्वारा कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया था। मुख्यातिथि उपाध्यक्ष खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश बलदेव सिंह तोमर थे। मुख्यातिथि बलदेव तोमर द्वारा यमुना तट पर आरती, दीपदान, दीप प्रज्वलन व यमुना वंदना की गई। यमुना तट पर वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि द्वारा कबड्डी के खिलाडिय़ों से मुलाकात की गई। शरद महोत्सव में दूसरे दिन पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां यमुना की पूजा-अर्चना से की। जिसके बाद उन्होंने यमुना तट पर हवन व द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शरद महोत्सव मेले का समापन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। महोत्सव में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर यमुना तट पर हजारों दीप प्रज्वलित हुए। सैंकड़ों आतिशबाजियों ने मन मोह लिया। हिमाचल सरकार द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम आस्था का एक बड़ा केंद्र रहा। जिसमे सब लोग बहुत उत्साहित व आनंदित दिखे। यहां बुढ़ाना के सुप्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य व संगीत विशेषज्ञ पंडित विवेकमणि जी महाराज ने बहुत ही उत्तम झांकी व गायन द्वारा हिमाचली लोगो का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी व समाजसेवी रणजीत सिंह बेदी की अध्यक्षता में चार चांद लग गए। पंडित विवेकमणि जी महाराज को विशेष सम्मान व विशिष्ठ ज्योतिषी के रूप में समस्त यमुना ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि शरदीय पूर्णिमा पर्व हर वर्ष यहां धूमधाम से मनाया जाता है। जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं ओर आनंद उठाते हैं। इस दौरान मथुरा वृंदावन के कलाकारों का विवेकमणि जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण का भव्य पुष्प रास कराकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...