गुरुवार, 21 अक्तूबर 2021

गणपति का बरसेगा आशीर्वाद : इन राशियों को मिलेगा प्रसाद


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन -  गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *तिथि -  प्रतिपदा रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात  द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - अश्विन शाम 04:17 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - बज्र रात्रि 09:01  तक तत्पश्चात  सिध्द*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 01:50 से दोपहर 03:16 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:37* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:08*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - *प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।*

💥 *कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है .?*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है ।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है*।

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’*

➡ *अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।*

🌷 *स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार-  ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्‌। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्‌।’*

➡ *अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।*

🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।  इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक मास* 🌷

➡ *20 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक कार्तिक मास है ।*

💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*

🌷 *कार्तिक मास में वर्जित* 

🙏🏻 *ब्रह्माजी ने नारदजी को कहा : ‘कार्तिक मास में चावल, दालें, गाजर, बैंगन, लौकी और बासी अन्न नहीं खाना चाहिए | जिन फलों में बहुत सारे बीज हों उनका भी त्याग करना चाहिए और संसार – व्यवहार न करें |*’

🌷 *कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी* 

🙏🏻 *प्रात: स्नान, दान, जप, व्रत, मौन, देव – दर्शन, गुरु – दर्शन, पूजन का अमिट पुण्य होता है | सवेरे तुलसी का दर्शन भी समस्त पापनाशक है | भूमि पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, दीपदान, तुलसीबन अथवा तुलसी के पौधे लगाना हितकारी है |*

🙏🏻 *भगवदगीता का पाठ करना तथा उसके अर्थ में अपने मन को लगाना चाहिए | ब्रह्माजी नारदजी को कहते हैं कि ‘ऐसे व्यक्ति के पुण्यों का वर्णन महिनों तक भी नहीं किया जा सकता |’*

🙏🏻 *श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ* *

 *करना भी विशेष लाभदायी है | 'ॐ नमो नारायणाय '| इस महामंत्र का जो जितना अधिक जप करें, उसका उतना अधिक मंगल होता है | कम – से – कम १०८ बार तो जप करना ही चाहिए |*

🙏🏻 *प्रात: उठकर करदर्शन करें | ‘पुरुषार्थ से लक्ष्मी, यश, सफलता तो मिलती है पर परम पुरुषार्थ मेरे नारायण की प्राप्ति में सहायक हो’ – इस भावना से हाथ देखें तो कार्तिक मास में विशेष पुण्यदायी होता है |*

🙏🏻 *सूर्योदय के पूर्व स्नान अवश्य करें*

🙏🏻 *जो कार्तिक मास में सूर्योदय के बाद स्नान करता है वह अपने पुण्य क्षय करता है और जो सूर्योदय के पहले स्नान करता है वह अपने रोग और पापों को नष्ट करनेवाला हो जाता है | पूरे कार्तिक मास के स्नान से पापशमन होता है तथा प्रभुप्रीति और सुख – दुःख व अनुकूलता – प्रतिकूलता में सम रहने के सदगुण विकसित होते हैं |* 

🙏🏻 *हम छोटे थे तब की बात है | हमारी माँ कार्तिक मास में सुबह स्नान करती, बहनें भी करतीं, फिर आस - पडोस की माताओं - बहनों के साथ मिल के भजन गातीं | सूर्योदय से पहले स्नान करने से पुण्यदायी ऊर्जा बनती है, पापनाशिनी मति आती है | कार्तिक मास का आप लोग भी फायदा उठाना |*

🌷 *३ दिन में पूरे कार्तिक मास के पुण्यों की प्राप्ति*

🙏🏻 *कार्तिक मास के सभी दिन अगर कोई प्रात: स्नान नहीं कर पाये तो उसे कार्तिक मास के अंतिम ३ दिन – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा  को 'ॐकार' का जप करते हुए सुबह सूर्योदय से तनिक पहले स्नान कर लेने से महिनेभर के कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति कही गयी है |*

🙏🏻 *- 


📖 * ~ *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30




 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


 

कैसा रहेगा यह वर्ष

 


दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की  यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपने आपमें ही मस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको किसी की चिंता नहीं होगी और आपके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े लोग सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई दुखद सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में धन लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपनी व अपने परिवार के सभी महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने किसी परिजन से मिलने जाएंगे, तो आपको उसमें किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आज आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए भी किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा किसी प्रियजन सलाह लें

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपका अपनी संतान से कोई वाद-विवाद पड़ेगा, जिसके कारण परिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कुछ व्यवसायिक समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसके लिए आपको अपने भाई से भी सलाह लेनी पड़ेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन आज आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे और अधिकारी की आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशा जनक विचारों को आने से रोकना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कतई कोताही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होगा। आज आप अपने  किसी परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ भविष्य के जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। महिला सहकर्मियों को आज धन लाभ अधिक मिल सकता है, लेकिन महिलाएं किसी गलतफहमी का शिकार बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी व्यक्ति से उधार लेना पड़ सकता है, जिसे आप समय से उतार पाने में सफल रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिससे उन्हें जल्दबाजी मे नहीं करना है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह अवश्य पूरे होंगे। आज आपको सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आपके मन में संतोष बना रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने कर्ज को उतारने में भी सफल रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपका सारा दिन व्यवसाय की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आपको सायंकाल के समय थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज यदि संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें उनको जीत अवश्य मिलेगी। आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति करने के लिए रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...