शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्य समिति मुजफ्फरनगर की एक मीटिंग भाजपा कार्यालय पर 12:00 बजे आहूत की गई जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति मुजफ्फरनगर 2021 कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि  राजेश सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष रुपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा हरीश अहेलावत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश पांचाल प्रभारी पिछड़ा मोर्चा  हरपाल महार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र पाल  जिला उपाध्यक्ष विजय सैनी जिला महामंत्री सतपाल पाल कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन एवं सुंदर पाल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज पांचाल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा एवं जयकरण गुर्जर जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।जिला पिछड़ा मोर्चा मुज़फ्फरनगर के गठन के पश्चात यह प्रथम मीटिंग भाजपा कार्यालय पर की जानी तय हुई जिसमें सभी जिला पिछड़ा मोर्चा पदाधिकारी एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री शामिल हुए, जहा मुख्य अतिथियो का पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण, बुके एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया।मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नेतागण द्वारा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने हेतु संकल्प लिया एवं सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि अपने अपने क्षेत्र में जाकर पिछड़ा मोर्चा के सभी वर्गो से समन्वय बिठाकर ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने का आह्वान किया और कहा 2022 के चुनाव में पिछड़ा मोर्चा बहुत ही अग्रणी रोल अदा करने वाला है 60% से अधिक वोटर पिछड़ा मोर्चा से है हमारे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी  ने भी समय-समय पर ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने हेतु इस वर्ग के लोगों को मंत्री पद देकर एवं अन्य पद देकर मजबूत करने का प्रयास किया है।इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी पिछड़ा मोर्चा से उपाध्यक्ष अमित उपाध्याय, धीर सिंह, अमित बंजारा, सुबोध सैनी , मंत्री राजेश वर्मा, सचिन प्रजापति, रजनीश, अमित धर्मा, मांगेराम कोषाध्यक्ष, रविकांत प्रधान कार्यालय प्रभारी, नवनीत पाल मीडिया प्रभारी एवं विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...