मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली के बाद अब नई मंडी पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पचैण्डा रोड गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास से तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त दीन मौहम्मद पुत्र मुल्ला कदीम निवासी सरवट हाजीपुरा पुराना जिम के पास थाना सिविल लाइन, सरताज मौहम्मद पुत्र सत्तार निवासी हुसैनिया कॉलोनी मदरसा के सामने वाली गली थाना सिविल लाइन व मोहित शर्मा पुत्र नन्द किशोर निवासी गली नं0 10/6 बचन सिंह कॉलोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर हैं।
उनके पास से मोटरसाइकिल TVS VICTOR रंग काला और सफेद बिना नम्बर, एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर रंग काला सफेद पट्टी नं0 UK 14 G 0503, एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर नं0 UP 12 AW 1654, एक मोटर साइकिल होण्डा साइन रगं जामुनी बिना नम्बर, एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन रगं काला/ग्रे नं0 UP 12 AA 8736 एक मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेंडर प्लस रंग काला / सफेद बिना नम्बर व एक मो0 सा0 CVZ हीरो होण्डा रंग काला/लाल बिना नम्बर बरामद की गई।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर अभियुक्त है, अभियुक्त दीन मौहम्मद पर जनपद के विभिन्न थानों पर धोखाधडी, अवैध शस्त्र/शराब तस्कर व वाहन चोरी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें