मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

सपा का कश्यप महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर मुजफ्फरनगर,मेरठ, सहारनपुर,शामली व बिजनौर के वरिष्ठ सपा नेताओं की मीटिंग में सभी नेताओं ने एकजुट होकर 11 नवंबर को बुढाना में आयोजित समाजवादी पार्टी के कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।

मीटिंग के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि 11 नवंबर के बुढाना में आयोजित ऐतिहासिक कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि रहेंगे कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए मुजफ्फरनगर सहित मेरठ शामली बागपत सहारनपुर बिजनौर के सभी वरिष्ठ नेता व सपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं। कश्यप समाज व अन्य पिछड़ी जातियां भाजपा सरकार द्वारा झूठे वादों पर ठगे जाने के बाद अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हो गई हैं तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़ी जातियां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद हो रही है।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि 18 अक्टूबर के कश्यप महासम्मेलन की तैयारी पूर्ण होने के बाद बारिश के चलते स्थगित होना तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पुनः 11 नवंबर के लिए बुढाना में कश्यप महासम्मेलन में आने की घोषणा से पिछड़ी जातियों सहित अन्य जाति वर्ग में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने की।

 मीटिंग में 11 नवंबर की बुढ़ाना रैली के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई मीटिंग को मुख्य रूप से सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन शामली सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी मेरठ सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राजपाल सैनी पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव पूर्व मंत्री उमाकिरण पूर्व विधायक अनिल कुमार  पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी गौरव स्वरूप सपा नेता बी के कश्यप,विनय पाल, उदयवीर कश्यप,मांगेराम कश्यप,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली,चंदन चौहान, पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेश बंसल,सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट, रामनिवास पाल आदि ने संबोधित करते हुए 11 नवंबर के बुढाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से एकजुट होकर तैयारी के लिए आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्यरूप से इंजीनियर बृजेश कुमार कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवान सैनी,चेयरमैन सतेंद्र त्यागी,अजय कुमार,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता बॉबी त्यागी महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,दिलदार अफसर,सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,असद पाशा,महानगर अध्यक्ष मेरठ विजय कश्यप,धनवीर कश्यप,सपा नेता निधीश राज गर्ग,शलभ गुप्ता एडवोकेट,गोल्डी अहलावत,लोकेश कश्यप,राजन कश्यप,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन स्लमानी,हाजी जावेद आढ़ती,सपा नेता बाबूराम कश्यप,प्रमोद कश्यप, नरेश कश्यप, सन्दीप धनगर,राकेश कश्यप, डॉ सत्यपाल कश्यप, रिजवान राजा जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड,सहेंद्र सिंह कश्यप,सुमित पँवार बारी,सलमान त्यागी,काज़ी फसीह अख्तर,कपिल चौधरी,कल्लू कश्यप सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...