मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ प्रियंवदा तोमर ,प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला ,क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनिया, क्षेत्रीय महामंत्री पंकज चौधरी की सहमति से मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम शर्मा द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकदल का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पार्टी को आगे बढ़ाने में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
कमर जहां नगर अध्यक्ष, सुमन रानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम समुंदर उपाध्यक्ष निधि उपाध्यक्ष , सुमन उपाध्यक्ष, उषा उपाध्यक्ष, डोली चौधरी सचिव रजनी शर्मा सह सचिव शबा अंसारी मीडिया प्रभारी व दिव्या झांब कोषाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। करुणा ब्लॉक अध्यक्ष बनाई गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें