रविवार, 24 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 25 अक्टूबर प्रातः 05:43 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात मृगशिरा*

⛅ *योग - वरीयान रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:41 से शाम 06:08 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:38* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:06*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - करवा चौथ, दाशरथी- करक चतुर्थी, संकट चतुर्थी (चंद्रोदय : रात्रि 08:39)*

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *-

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷

👉🏻 *गताअंक से आगे .....*

🔥 *दीपदान कहाँ करें* 🔥

🙏🏻 *देवालय (मंदिर) में, गौशाला में, वृक्ष के नीचे, तुलसी के समक्ष, नदी के तट पर, सड़क पर, चौराहे पर, ब्राह्मण के घर में, अपने घर में ।*

🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*

🌷 **देवद्विजातिकगृहे दीपदोऽब्दं स सर्वभाक्*

➡ *जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है। पद्मपुराण के अनुसार मंदिरों में और नदी के किनारे दीपदान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। दुर्गम स्थान अथवा भूमि पर दीपदान करने से व्यक्ति नरक जाने से बच जाता है।*

🔥 *जो देवालय में, नदी के किनारे, सड़क पर दीप देता है, उसे सर्वतोमुखी लक्ष्मी प्राप्त होती है। कार्तिक में प्रतिदिन दो दीपक जरूर जलाएं। एक श्रीहरि नारायण के समक्ष तथा दूसरा शिवलिंग के समक्ष ।*

🙏🏻 *पद्मपुराण के अनुसार*

🌷 *तेनेष्टं क्रतुभिः सर्वैः कृतं तीर्थावगाहनम्। दीपदानं कृतं येन कार्तिके केशवाग्रतः।।*

➡ *जिसने कार्तिक में भगवान् केशव के समक्ष दीपदान किया है, उसने सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लिया और समस्त तीर्थों में गोता लगा लिया।*

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है जो कार्तिक में श्रीहरि को घी का दीप देता है, वह जितने पल दीपक जलता है, उतने वर्षों तक हरिधाम में आनन्द भोगता है। फिर अपनी योनि में आकर विष्णुभक्ति पाता है; महाधनवान नेत्र की ज्योति से युक्त तथा दीप्तिमान होता है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड-केदारखण्ड के अनुसार*

🌷 *ये दीपमालां कुर्वंति कार्तिक्यां श्रद्धयान्विताः॥*

*यावत्कालं प्रज्वलंति दीपास्ते लिंगमग्रतः॥*

*तावद्युगसहस्राणि दाता स्वर्गे महीयते॥*

➡ *जो कार्तिक मास की रात्रि में श्रद्धापूर्वक शिवजी के समीप दीपमाला समर्पित करता है, उसके चढ़ाये गए वे दीप शिवलिंग के सामने जितने समय तक जलते हैं, उतने हजार युगों तक दाता स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।*

🙏🏻 *लिंगपुराण के अनुसार*

🌷 *कार्तिके मासि यो दद्याद्धृतदीपं शिवाग्रतः।।*

*संपूज्यमानं वा पश्येद्विधिना परमेश्वरम्।।*

➡ *जो कार्तिक महिने में शिवजी के सामने घृत का दीपक समर्पित करता है अथवा विधान के साथ पूजित होते हुए परमेश्वर का दर्शन श्रद्धापूर्वक करता है, वह ब्रह्मलोक को जाता है।*

🌷 *यो दद्याद्धृतदीपं च सकृल्लिंगस्य चाग्रतः।।*

*स तां गतिमवाप्नोति स्वाश्रमैर्दुर्लभां रिथराम्।।*

➡ *जो शिव के समक्ष एक बार भी घृत का दीपक अर्पित करता है, वह वर्णाश्रमी लोगों के लिये दुर्लभ स्थिर गति प्राप्त करता है।* 

🌷 *आयसं ताम्रजं वापि रौप्यं सौवर्णिकं तथा।।*

*शिवाय दीपं यो दद्याद्विधिना वापि भक्तितः।।*

*सूर्यायुतसमैः श्लक्ष्णैर्यानैः शिवपुरं व्रजेत्।।*

➡ *जो विधान के अनुसार भक्तिपूर्वक लोहे, ताँबे, चाँदी अथवा सोने का बना हुआ दीपक शिव को समर्पित है, वह दस हजार सूर्यों के सामान देदीप्यमान विमानों से शिवलोक को जाता है।*

🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*

🔥 *जो मनुष्य देवमन्दिर अथवा ब्राह्मण के गृह में एक वर्ष दीपदान करता है, वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है।*

🔥 *कार्तिक में दीपदान करने वाला स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*

🔥 *दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही।*

🔥 *दीपदान से आयु और नेत्रज्योति की प्राप्ति होती है।*

🔥 *दीपदान से धन और पुत्रादि की प्राप्ति होती है।*

🔥 *दीपदान करने वाला सौभाग्ययुक्त होकर स्वर्गलोक में देवताओं द्वारा पूजित होता है।*

🙏🏻 *एकादशी को दीपदान करने वाला स्वर्गलोक में विमान पर आरूढ़ होकर प्रमुदित होता है।*

🌷 *दीपदान कैसे करें* 🌷

🔥 *मिट्टी, ताँबा, चाँदी, पीतल अथवा सोने के दीपक लें। उनको अच्छे से साफ़ कर लें। मिटटी के दीपक को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर सुखा लें। उसके पश्च्यात प्रदोषकाल में अथवा सूर्यास्त के बाद उचित समय मिलने पर दीपक, तेल, गाय घी, बत्ती, चावल अथवा गेहूँ लेकर मंदिर जाएँ। घी में रुई की बत्ती तथा तेल के दीपक में लाल धागे या कलावा की बत्ती इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपक रखने से पहले उसको चावल अथवा गेहूं अथवा सप्तधान्य का आसन दें। दीपक को भूल कर भी सीधा पृथ्वी पर न रखें क्योंकि कालिका पुराण का कथन है ।*

🌷 **दातव्यो न तु भूमौ कदाचन।* *सर्वसहा वसुमती सहते न त्विदं द्वयम्।।*

*अकार्यपादघातं च दीपतापं तथैव च। तस्माद् यथा तु पृथ्वी तापं नाप्नोति वै तथा।।*

➡ *अर्थात सब कुछ सहने वाली पृथ्वी को अकारण किया गया पदाघात और दीपक का ताप सहन नही होता ।*

🔥 *उसके बाद एक तेल का दीपक शिवलिंग के समक्ष रखें और दूसरा गाय के घी का दीपक श्रीहरि नारायण के समक्ष रखें। उसके बाद दीपक मंत्र पढ़ते हुए दोनों दीप प्रज्वलित करें। दीपक को प्रणाम करें। दारिद्रदहन शिवस्तोत्र तथा गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।*

👉🏻 **

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।




 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24



 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026


 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी


 

कैसा रहेगा यह वर्ष



नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज व्यापार के सिलसिले में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आप अपने व्यापार की गति को भी तेज करने में सफल रहेंगे। आज कार्यलय में आपको कुछ गुजरने की इच्छा रहेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आपके कैरियर में भी तरक्की होगी। विवाह योग्य के जातकों के लिए उत्तम अवसर प्रदान करेगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज के दिन जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए उत्तम अवसर आएंगे। परिवार में भी आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपनी दूरदर्शिता का असर अपके काम पर भी पड़ेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आज परिवार में यदि कोई कलह होगी, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। आज यदि कोई लाभ का अच्छा अवसर आपके सामने आये, तो आपको उसे तुरंत लेना होगा। जीवन साथी के साथ आज आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपके कार्यक्षेत्र में यदि आपके सहयोगियों से कोई अनबन चल रही है, तो उसमें आज सुधार आयेगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाना चाहते हैं, तो फिलहाल के लिए रुक जाएं, नहीं तो वह नुकसानदायक हो सकता है। आज समाज में आप अपनी एक अच्छी छवि बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को नए ज्ञान का अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें अपने भाई से सलाह मशवरा भी करेंगे। आज व्यापार की कुछ परिस्थितियां आपको निराश कर सकती हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको किसी सदस्य के कारण वाद विवाद बन सकता है। संतान के व्यापार में निवेश यदि आज आप करेंगे, तो वह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नई जमीन जायदाद का सौदा कर सकते हैं, लेकिन आज आप ज्यादा खुले दिल से धन खर्च ना करें, नहीं तो आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज संतान के विवाह के लिए कोई प्रस्ताव आएगा, तो आप उसको मंजुरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अकस्मात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसमें आपको अपने दिन के डेली रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आज आपके पास समय की कमी ना हो, तो आप अपने रुके हुए कार्य को पहले पूरे करने की सोचे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी का काम भी करवा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा कर सकते है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन को स्थाई रिश्तो में बदलने के प्रयास आज आपके सफल होंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाए रखेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो वह भी आज कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने अभिभावकों की तरफ से प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आप किसी विदेश में रह रहे परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी में आज आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके भविष्य के लिए गए निर्णय सार्थक होंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों को भी बाटेंगे। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए आज कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई व साज सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते है। आज यदि कहीं निवेश करने की सोचे, तो बहुत ही सावधानी से करें। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपका अपने साले और बहनोई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप की मधुर वाणी के कारण सुलझता दिख रहा है, लेकिन ऑफिस में आज आपके ऊपर को झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज कुछ भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच विचार करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। वह भी आपके मन मुताबिक नहीं मिलेगी, लेकिन आज आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। घर में आज किसी सदस्य से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, लेकिन सायंकाल तक वह आपके पिताजी की मदद से समाप्त होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। आज यदि आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यापार में आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको अपने उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...