शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

योगी का दीवाली धमाका: 14 आईएएस समेत 230 पीसीएस अफसरों का तबादला

 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों, 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। 

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।

 

नाम कहां से कहां गए

नीतीश कुमार जिलाधिकारी बरेली जिलाधिकारी अयोध्या

मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद जिलाधिकारी बरेली

संजय कुमार सिंह विशेष सचिव नियुक्ति जिलाधिकारी फर्रुखाबाद

रविंद्र कुमार जिलाधिकारी बुलंदशहर जिलाधिकारी झांसी

चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी कासगंज जिलाधिकारी बुलंदशहर

हर्षिता माथुर उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी कासगंज

सत्येंद्र कुमार जिलाधिकारी महोबा जिलाधिकारी महराजगंज

मनोज कुमार विशेष सचिव पर्यटन जिलाधिकारी महोबा

नेहा प्रकाश विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जिलाधिकारी श्रावस्ती

टीके शिबु जिलाधिकारी श्रावस्ती जिलाधिकारी सोनभद्र

पीसीएस 

PCS मनोज कुमार सागर सिटी मैजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बने ,


PCS नागेंद्र नाथ यादव SDM बलरामपुर से ADM न्यायिक हमीरपुर बनाया गया ,


PCS सुभाष चन्द्र प्रजापति ADM मेरठ का तबादला ADM FR फरुखाबाद किया गया ,


PCS अमिताभ यादव ADM न्यायिक बांदा बनाये गए ,


PCS राजेश कुमार 6 सिटी मैजिस्ट्रेट  पीलीभीत बने ,


PCS राकेश सिंह ADM उन्नाव एडीएम वित्त बाराबंकी बने ,


PCS संतोष सिंह ADM FR गोंडा  एडीएम वित्त बरेली बने ,


PCS अरविंद सिंह ADM FR शामली एडीएम चित्रकूट बनाए गए ,


PCS नितिन मदान ADM न्यायिक बिजनोर से ADM E नोयडा बने ,


PCS महेंद्र कुमार सिंह अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल बने ,


PCS संगीता राघव 2019 बैच आगरा से सहारनपुर SDM बनी ,


PCS राजेश कुमार यादव 2 अपर नगर आयुक्त सहारनपुर बने ,


PCS अविनाश चन्द्र मौर्य SDM बरेली SDM लखीमपुर बने ,


PCS आशीष कुमार SDM फतेहपुर SDM बरेली बने ,


PCS राजेश चन्द्र SDM बरेली से SDM गोरखपुर बने ,


PCS अरुनमणी तिवारी SDM बरेली से SDM रामपुर बने ,


PCS कमलेश कुमार सिंह SDM बरेली से SDM ग़ाज़ीपुर बने ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...