बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

बुढाना में अब 11 नवंबर को आएंगे अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर ।  18 अक्टूबर को भारी बारिश के कारण स्थगित हुआ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए विशाल सम्मेलन अब 11 नवंबर को बुढ़ाना में ही आयोजित होगा।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण तमाम तैयारी पूर्ण होने के बाद भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली स्थगित हो गई थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आज फिर से बुढ़ाना में ही 11 नवंबर को सपा के सम्मेलन हेतु सहमति देते हुए प्रोग्राम जारी किया है।

 11 नवंबर को बुढाना में ही बड़े सम्मेलन की तैयारी के लिए सपा कार्यकर्ताओं में फिर से खुशी छा गई है तथा 11 नवंबर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के बुढाना में आयोजित सम्मेलन में आगमन को लेकर फिर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

सपा के जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया* कि विशाल सम्मेलन की सफलता के लिए 16 सदस्य संयोजक मंडल की भी घोषणा सपा हाईकमान द्वारा की गई है।

जिसमें *सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद*

 *पूर्व सांसद राजपाल सैनी*

 *पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप*

 *डॉ राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद*

 *सुधाकर कश्यप पूर्व दर्जा राज्यमंत्री* 

*उदयवीर कश्यप*

 *मांगेराम कश्यप*

 *बी के कश्यप*

 *विनय पाल*

 *सत्यवीर प्रजापति* *श्यामलाल बच्ची सैनी*

 *इंजीनियर बृजेश कुमार विश्वकर्मा*

 *सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मुजफ्फरनगर*

*अशोक चौधरी सपा जिलाध्यक्ष शामली*

 *चौधरी रूद्रसेन जिला अध्यक्ष सहारनपुर* 

*राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष मेरठ* को संयोजक मंडल में शामिल करते हुए 11 नवंबर को बुढ़ाना में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकृत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...