मुज़फ्फरनगर। चुनाव से पहले पदों की रेवडियां बांट रही भाजपा में सब कुशल नहीं है। अब भाजयुमो में कार्यकारिणी को लेकर विवाद तेज हो गया है।
भाजपा कार्यालय पर पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अजय सागर फिरअनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अजय को युवा मोर्चा में महामंत्री बनाने की मांग की। आज ही जारी हुई लिस्ट में अजय सागर को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पहले जिलाध्यक्ष और फिर महामंत्री बनने की दौड़ से बाहर होने पर अजय सागर ने आरोप लगाया कि दलित होने के कारण उनकी अनदेखी की जा रही है।
मामले के समाधान के लिए जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने दो दिन का समय मांगा। पदाधिकारियों ने निस्तारण न होने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी। सोशल मीडिया पर भी मामला गर्मा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें