मुंबई। पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स परीपासवान ने आरोप लगाया है कि एक प्रोडक्शन हाउस ने नशा देकर जबरदस्ती उसका पोर्न वीडियो बनाया।
पूर्व वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान ने एक प्रोडक्शन हाउस पर जबरन उनका पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परी का कहना है कि उनके ड्रिंक में कुछ मिलाकर उनका पोर्न वीडियो शूट किया गया। झारखंड की रहने वाली परी मॉडलिंग के लिए मुंबई आई थीं। वह पति के साथ विवाद के चलते भी खबरों में रह चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न केस में फंसने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब मॉडल परी पासवान ने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस पर उनका पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेहोशी की हालत में उनका वीडियो शूट किया गया।
वहीं परी के ससुरालवाले भी उन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनके मुताबिक, परी ने मुंबई में पोर्न फिल्म में काम किया है। वह मासूम लोगों को फंसाती हैं। परी के पति नीरज के भाई चंदन का आरोप है कि परी दो बच्चों की मां है। वह पहले भी दो लड़कों से शादी कर चुकी हैं और उनके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें