मुजफ्फरनगर। परसौली गांव के एक युवक की हत्या के आरोप में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार सोनू और नीरज एक ही लड़की से प्यार करते थे। इस बीच, सोनू की हत्या कर दी गई और उसका शव एक नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि सोनू के पिता विनोद कश्यप के बुढ़ाना थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद नीरज और महिला को गिरफ्तार किया गया। पहले सोनू के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद शिकायत में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ही सोनू का शव नहर में होने की जानकारी दी, जहां उसे चार सितंबर को उन्होंने फेंका था। शव अभी बरामद नहीं हुआ है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता को चरनसिंह तिराहे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता का नाम नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी नाहू थाना दादों जनपद अलीगढ़ व प्रियंका पाल पुत्री नैन सिंह निवासी कमरुद्दीन नगर थाना बुढाना मुजफ्फरनगर हैं। अभियुक्तगण द्वारा सोनू की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते करना बताया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें