मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा का जनपद में आगमन पर त्यागी युवा समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देेते हुए नामित सभासद इं. राजू त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि स्वागत एवं अभिनंदन समारोह 20 सितम्बर को दोपहर एक बजे वृन्दावन गार्डन पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भाजपा की रीतियों और नीतियों का उल्लेख करते हुए ए.के.शर्मा जी के विचारों से पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई दिशा दिलवायी जायेगी। इस अवसर पर फलौदे वाले नवीन त्यागी, डा. आरएन त्यागी, सर्वेश त्यागी, वैभव त्यागी, जोनी त्यागी, अनुज त्यागी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें