आज का पंचांग*
शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 06, 21 सितंबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
*प्रतिपदा तिथि* अगले दिन तड़के 05:52 तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, *(प्रतिपदा श्राद्ध)*
*उत्तरा भाद्रपद* नक्षत्र अगले दिन तड़के 05:06 तक तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
*गण्ड योग* अपराह्न 02:25 तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ,
*बालव करण* सायं 05:39 तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
*चंद्रमा* दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
*सूर्योदय* सुबह 6:09 पर।
*सूर्यास्त* शाम 6 :19 पर।
*अभिजीत मुहूर्त* सुबह 11:50 से 12:38 तक।
*राहुकाल* दोपहर 03 बजे से 04:30 तक।
*पंचक* पूरे दिन रहेगा।
*आज के उपाय* गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें, श्रीकृष्ण की पूजा करें।
राशिफल-
मेष-मन अनायास परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम और व्यापार भी धीरे-धीरे अच्छा होने लगा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। विघ्न-बाधाओं के साथ आपका काम आगे बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ-धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश से थोड़ा बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करें।
मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। प्रेम में नजदीकी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें