मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल ने अपनी नई इकाई कच्ची सड़क व्यापार मंडल का गठन किया जिसमें उ०प्र०उधोग व्यापार मंडल मुज़फ्फरनगर के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल की अध्यक्षता में सोहनपाल को संरक्षक, संजीव सिंघल को अध्यक्ष ,सुमित वर्मा को महा मंत्री, ओर हरीश गाबा को कोषाध्यक्ष बनाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक कंसल (पूर्व विधायक) जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा और सदस्य प्रदेश कार्यकारणी दिनेश बंसल, युवा जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने उपस्थित हो कर नई इकाई का मार्ग दर्शन किया प्रमुख अतिथि जिला अध्यक्ष अशोक कंसल(पूर्व विधायक) ने सभी को बंधाई देते हुए कच्ची सड़क व्यापार मंडल को मजबूत बनाने के लिए हर प्रकार से सहयोग देने के लिए उ०प्र०उधोग व्यापार मंडल मुज़फ्फरनगर हमेशा तत्पर रहेगा ये आश्वाशन दिया। जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने भी व्यापारी भाइयो को पूर्ण रूप से नगर में व्यापार मंडल की नई इकाई के गठन को ओर मजबूत तथा सुद्रढ़ बनाने के लिए संबोधित करते हुए कहा प्रयास करने से ही सफलता की प्राप्ति होती है। नगर अध्यक्ष श्री अजय सिंघल जी ने भी अपने शब्दों में नई इकाई का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी वर्ग को अगर आगे बढ़ना है एक होकर संगठित होकर ही हर समस्या से पार पाया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित परवेज मालिक, अंकित गोयल, सुधीर त्यागी, शिवकुमार, सुधीर कुमार, दिलशाद त्यागी मो० उस्मान ने वक्ताओं को सुना और व्यापार मंडल के सभी विशिष्ट जनों का सम्मान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें