मुजफ्फरनगर । भाजपा के नई मंडी मंडल में गौशाला रोड स्थित नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर के आवास पर चल रहे वोट बनवाओ कैंप को 1 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शांति नगर स्थित शाकुंभरी मार्बल एवं ग्रेनाइट पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आह्वान पर आहूत की गई बैठक में नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में एवं नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसमें बताया गया है कि नई मंडी मंडल में चल रहे वोट बनाओ कैंप अब 26 अगस्त तक जारी रहेगा। जिसमें जिनकी आयु जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की हो गई है या हो जाएगी की वोट बनाई जाएंगी। इस दौरान मंडल महामंत्री डॉ अशोक कुमार, पवन छाबड़ा मंडल उपाध्यक्ष, नई मंडी मंडल युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, शुभम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें