मुज़फ्फरनगर।शाहपुर के गांव पलड़ी में नवनिर्वाचित शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, शाहडब्बर प्रधान नीरज राठी, दुल्हेरा प्रधान अरविंद कुमार का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र पंचायत से निर्मित एक सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पलड़ी के लिए विकास कार्यो की भी घोषणा की।
ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा सरकार में सभी वर्गों का सम्मान है। वह भी सरकार की नीतियों पर चल कर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएंगे। इस दौरान सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें