👉 10 कुॅंओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ियों के बराबर एक तालाब, 10 तालाब के बराबर 1 पुत्र एवं *10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष है।*
👉 जीवन में लगाए गए वृक्ष *अगले जन्म* में संतान के रूप में प्राप्त होते हैं। (विष्णु धर्मसूत्र 19/4)
👉 *जो* व्यक्ति पीपल अथवा नीम अथवा बरगद का *एक*, चिंचिड़ी (इमली) के *10,* कपित्थ अथवा बिल्व अथवा ऑंवले के *तीन* और आम के *पांच* पेड़ लगाता है, वह *सब पापों* से मुक्त हो जाता है। ( भविष्य पुराण)
👉 पौधारोपण करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
👉 शास्त्रों के अनुसार *पीपल* का पेड़ लगाने से *संतान* लाभ होता है।
👉 *अशोक* वृक्ष लगाने से *शोक* नहीं होता है।
👉 *पाकड़* का वृक्ष लगाने से *उत्तम ज्ञान* प्राप्त होता है।
👉 *बिल्वपत्र* का वृक्ष लगाने से व्यक्ति *दीर्घायु* होता है।
👉 *वट* वृक्ष लगाने से *मोक्ष* मिलता है।
👉 *आम* वृक्ष लगाने से *कामना सिद्ध* होती है।
👉 *कदम्ब* का वृक्षारोपण करने से *विपुल लक्ष्मी* की प्राप्त होती है।
👉 प्राचीन भारतीय चिकित्सा - पद्धति के अनुसार *पृथ्वी* पर ऐसी कोई भी *वनस्पति* नहीं है, जो *औषधि* ना हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें